{"_id":"5e4ade018ebc3ef2bb2439fd","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd194367845","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 97 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 84642 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 97 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 84642 परीक्षार्थी
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा का इंतजार खत्म हो गया। मंगलवार से परीक्षा शुरू हो रही है। सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सीट नंबर भी जारी हो गए। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84 हजार 642 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर विभागीय अफसरों द्वारा सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 84 हजार 642 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें संस्थागत के 93 हजार 310 और व्यक्तिगत 1332 परीक्षार्थी शामिल है। इनमें हाईस्कूल के 46355 और इंटर के 38287 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को लेकर 5576 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के आयोजन से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान और सीसीटीवी आदि का विभागीय अफसरों द्वारा निरीक्षण किया गया। हाईस्कूल और इंटर की दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह आठ बजे शुरू होकर 11.15 तक जारी रहगी। जबकि दूसरी पारी दोपहर बाद दो बजे से शुरू होकर शाम 05.15 बजे तक जारी रहेगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी और 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। मंगलवार को पहली पारी में ही हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पारी में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा ओर सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी।
----------
पहली बार की गई इलेक्ट्रानिक सीटिंग प्लान
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के एकमात्र इंटर कॉलेज में इलेक्ट्रानिक माध्यम से सीटिंग प्लान किया गया है। जो जहांगीराबाद स्थित शिव कुमार अगवाल जनता इंटर कॉलेज में की गई है। इलेक्ट्रानिक सीटिंग प्लान देखने को सोमवार को परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। स्कूल के प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने बताया कि यह पहली बार और प्रदेश में पहला स्कूल है, जहां कुछ अलग हटकर सीटिंग प्लान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
-----------
30 मिनट पहले खुलेगा पेपर का बंडल
सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर का बंडल परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले खुलेंगे। जो परीक्षा केंद्रों पर पेपर के बंडल स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे। पेपर संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी मजिस्ट्रेट की देखरेख में सील होंगी। वहीं, परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को अवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
----------
जीजीआईसी स्कूल में बना कंट्रोल रूम
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान लाइव निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया हे। जिसके माध्यम से गत 15 दिन से प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, मंगलवार से कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्ट में कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम में ड्यूटी देने कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सभी परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करवा दिए हैं।
---------
बोले प्रधानाचार्य, बिना डर परीक्षार्थी दें परीक्षा
शिव कुमार अगवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि वह बिना डर के परीक्षा दें। किसी तरह का अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी न होने दें। परीक्षा के बीच में आराम करें और मन को शांत करने के लिए इच्छानुसार खाएं और अन्य काम करें। जो भी पढ़े उसे सही तरीके से पढ़े और याद रखें। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया है कि वह परीक्षार्थियों पर किसी तरह का दबाव न बनाए, ताकि उनके मन में किसी तरह की शंका पैदा हो। बच्चों के खाने-पीने आदि पर भी विशेष ध्यान दें।
---------
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं होगी। यदि किसी ने बोर्ड के आदेश का पालन नहीं किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
- आरके तिवारी, डीआईओएस