फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accusation of executing a sale deed for a plot mortgaged to the bank.

Bulandshahar News: बैंक में गिरवी रखे प्लाट का बैनामा कराने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accusation of executing a sale deed for a plot mortgaged to the bank.
बुलंदशहर। मेडिसन मार्केट सराय निवासी अशोक कुमार ने धोखाधड़ी कर बैंक में गिरवी रखे प्लाट को उन्हें बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित की कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने 10 फरवरी 2020 को पत्नी शैला रवि के नाम से गांव रामपुर कॉलोनी उर्फ मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात निवासी मनोज कुमार से 89.41 वर्ग मीटर का एक प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन

बैनामे की पूरी रकम विक्रेता को अदा कर दी गई थी। बैनामे के समय मनोज कुमार, साहब सिंह और बिचौलिए निर्दोष बंसल ने विश्वास दिलाया था कि इस जमीन पर किसी भी बैंक का कोई कर्जा नहीं है और यह बात बैनामे में भी दर्ज कराई गई थी। बताया कि कुछ समय बाद बैंककर्मियों ने उक्त प्लॉट पर लोन डिफॉल्ट का बोर्ड लगा दिया, जिसके बाद उन्हें प्लाट के बैंक में बंधक रखे जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विक्रेता मनोज कुमार से संपर्क करने पर बताया कि बिचौलिए निर्दोष बंसल को इस बात की जानकारी दी गई थी। वहीं, बिचौलिए व साहब सिंह ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें लोन चुकता हो जाने का पता लगा था। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज की। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed