फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth's Body Found in Field Near Sisarka Forest; Murder Suspected

Budaun News: सिसरका जंगल के पास खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 01 Apr 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth's Body Found in Field Near Sisarka Forest; Murder Suspected
आसिफ उर्फ गुड्डू
फैजगंज बेहटा/ बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के सिसरका जंगल के पास खेत में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के गले में काला गमछा कसकर फंसा हुआ था, जबकि नाक और मुंह से खून निकल रहा था। इससे पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। जांच में युवक के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान आसिफ उर्फ गुड्डू (45 वर्ष) पुत्र इकबाल खां निवासी वार्ड संख्या 8 कस्बा फैजगंज बेहटा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सोमवार शाम करीब तीन बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उनकी चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से सटे सिसरका के जंगल में, चकमार्ग किनारे हाईवे से लगभग 300 मीटर अंदर चंदौसी निवासी सतीश गुप्ता के खेत में एक शव पड़ा मिला। खेत की ओर गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति बेहद संदिग्ध थी। मृतक के गले में काला गमछा कसकर फंसा हुआ था, जबकि नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मौके की परिस्थितियों और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

सोमवार शाम तीन लोगों के साथ निकले थे घर से
मृतक की पत्नी शबाना ने गांव के ही तीन लोगों पर शक जताया है। उनका कहना है कि सोमवार शाम उक्त लोग उनके पति को किसी विवाद का निपटारा कराने के बहाने अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - संजीव कुमार, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed