{"_id":"6af8c17be54482f4d50288f7","slug":"three-luxury-cars-collide-on-ganga-expressway-amid-dense-fog-nine-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177636-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घने कोहरे में गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन लग्जरी कारें भिड़ीं, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घने कोहरे में गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन लग्जरी कारें भिड़ीं, नौ घायल
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच शनिवार सुबह तीन लग्जरी कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीनों कारों में सवार नौ लोग घायल हो गए। दो कारों के कोहरे में आपस में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन से हटवाते समय तीसरी कार भी क्रेन से टकरा गई। पुलिस ने सभी घायलों को बिनावर सीएचसी भेजकर उपचार कराया। इसके बाद सभी को हायर सेंटर भेज दिया गया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रुखड़ा खोला के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन पर घना कोहरा होने की वजह से दो कारों के टकराने से हादसा हो गया। आगे चल रही चंदौसी से मैनपुरी जा रही टैक्सी कार में पीछे से आई दिल्ली नंबर की कार टकरा गई। टक्कर होने की वजह से दोनों कारें क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी हो गईं।
घायलों में चंदौसी की पंचशील कॉलोनी निवासी जनवेद सिंह, उनकी पत्नी ममता देवी, बेटा पंकज, राजवीर और राजवीर की पत्नी मालती देवी शामिल हैं। ये सभी मैनपुरी में रिश्तेदारी में जा रहे थे। दूसरी कार में सवार नई दिल्ली निवासी ज्योति, सुमन और मनोज भी घायल हो गए। ये लोग दिल्ली से फैजाबाद जा रहे थे। सभी बिनावर सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हटवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई। क्रेन दोनों क्षतिग्रस्त कारों को गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क से हटा ही रही थी कि इसी दौरान तीसरी कार आकर क्रेन से भिड़ गई। इसमें सवार एक महिला बिहार के दरभंगा निवासी शुभा जायसवाल घायल हो गईं। उनको भी बिनावर सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया। हादसे में तीनों कारों में सवार कुल नौ लोग घायल हुए हैं, सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि सभी नौ घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया।