फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth injured in a life-threatening knife attack.

Budaun News: चाकू से जानलेवा हमला करने में युवक घायल

Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in a life-threatening knife attack.
बिनावर। पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मुल्लापुर निवासी वीरपाल पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात उसका भाई किशन लाल (40) गांव निवासी राजपाल के निजी नलकूप पर सो रहा थे। आरोप है कि मुकदमेबाजी के चलते कुछ लोग उसके परिजनों से रंजिश मानते हैं। देर रात्रि गांव के अशोक और धर्मपाल नलकूप पर पहुंच गए। जहां इन लोगों ने उनके भाई पर लाठी-डंडा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के उनके परिवार को हमले की जानकारी हुई। परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो वह खून में लथपथ मिले। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानलेवा हमले के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडे ने बताया दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, जिसमें एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed