{"_id":"6aa3186847fa22aeba0a0ca7","slug":"deep-potholes-on-the-roads-non-functional-streetlights-and-people-getting-injured-while-venturing-out-in-the-dark-badaun-news-c-123-1-bdn1037-172762-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़कों पर गहरे गड्ढे, स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में निकलने पर चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़कों पर गहरे गड्ढे, स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में निकलने पर चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक को जाने वाले मार्ग पर बंद पड़ी लाइटें। संवाद
- फोटो : Archive
बदायूं। शहर में ज्यादातर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और अब इन रास्तों से गुजरने में एक और मुसीबत झेलना पड़ रही है। इन ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। गड्ढों में जलभराव के कारण रात में निकलना बहुत कठिन हो गया है। मार्गों को रोशन करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें खराब होने के बाद इन्हें ठीक कराने की जरूरत नहीं समझी गई। रात में बाइक, स्कूटी सवारों के चोटिल होने के साथ ई-रिक्शा के गड्ढों में पलटने की घटनाएं भी हो रही हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार बारिश में तार लूज होने से स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने और जल्द ठीक कराने की बात कह रहे हैं।
शहर में वन विभाग मार्ग पर अंधेरा हाेने के साथ सबसे ज्यादा गहरे गड्ढे हैं। इस मार्ग पर दिन-रात रोडवेज बसें चलने के साथ ई-रिक्शा और टेंपो भी दौड़ते हैं। सड़क की साइड में कीचड़ रहती है और सड़क के बीच में हैं गड्ढे। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को बचकर निकलने में ज्यादा दिक्कत होती है।
शहर के गद्दी चौक से पनवड़िया मार्ग, सुभाष चौक, पुलिस लाइन से वन विभाग मार्ग पर रोडवेज बस अड्डा तक, कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक आदि मार्गों का भी यही हाल रह रहा है। जालंधरी सराय, शहबाजपुर, मंडी समिति रोड समेत कई इलाकों में गड्ढे होने के साथ स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात में स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण लोगों को गड्ढों वाली सड़कों से निकलने के लिए मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर में कई मुख्य मार्गों और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद हैं। इससे रात भर वहां अंधेरा पसरा रहता है। काफी लोगों का कहना है कि दिन में तो लोग गड्ढों को देखकर बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में अंधेरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
--
केस-1
गद्दी चौक से सुभाष चौक वाले मार्ग पसरा रहता अंधेरा
-गद्दी चौक से सुभाष चौक को जाने वाला मार्ग की सड़क बिल्कुल जर्जर है। इस मार्ग पर रोशनी के लिए लगाई गई सभी लाइटें बंद रहती हैं। इससे यहां से निकलने वाले लोग काफी परेशान होते हैं। लोग मोबाइल की लाइट का सहारा लेकर मार्ग से गुजरते हैं।
-- --
केस-2
कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक मार्ग
शहर के मुख्य मार्गों में से एक कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक जाने वाला मार्ग रात में अंधेरे में डूबा रहता है। कहने को इस मार्ग के बिजली के प्रत्येक खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। लेकिन रात में आधे से ज्यादा लाइटें बंद नजर आती हैं। इस कारण यहां निकलने वाले राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।
-- -
केस- 3
वन विभाग मार्ग पर पसरा रहता है अंधेरा
शहर का वन विभाग का मार्ग मात्र तीन सौ मीटर लंबा है। इसमें छोटे-बड़े गड्ढे मिलाकर इनकी संख्या 60 से अधिक हो चुकी है। इस मार्ग पर बिजली के 12 खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी शोपीस बनी हुई हैं। रात के समय एक भी लाइट नहीं जलती है। अंधेरे में कई बाइक सवार गिर चुके हैं।
-- -
केस-4
सुभाष चौक-आर्य समाज मार्ग पर छाया है अंधेरा
सुभाष चौक से आर्य समाज मार्ग पर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यहां से निकलने वाले लोग इन गड्ढों से दिन में बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में स्ट्रीट लाइटें बंद रहने के कारण अंधेरे में निकलने में काफी दुश्वारी झेलनी पड़ती है। इस मार्ग पर बिजली के खंभों पर 10 लाइटें बंद पड़ी हैं।
--
वर्जन
कुछ सड़कों की स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की जानकारी मिली है। कुछ जगहों पर पानी की वजह से लाइनों में फॉल्ट होने से दिक्कतें आई हैं। इलेक्ट्रिशियन को भेजकर स्ट्रीट लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। बारिश का सीजन खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
-- -- -
क्या बोले शहरवासी
स्ट्रीट लाइटों की नियमित देखरेख की व्यवस्था नहीं होने से धीरे-धीरे वे खराब हो जाती हैं। लाइट लगाने वाला अपना काम पूरा कर चला जाता है लेकिन बाद में जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई तैयार नहीं होता है। -नीरज, नेकपुर
-- -
शहर की सड़कें पहले से खराब हैं, इसके बाद लाइटों के बंद होने से निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। रात में मार्गों पर लाइटें जलनी चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। -संतोष, सिविल लाइंस
-- -- बंद लाइटें एक नजर में
08- लाइटें गद्दी चौक से सुभाष चौक मार्ग पर बंद
08- लाइटें सुभाष चौक से आर्य समाज रोड पर बंद
12- लाइटें वन विभाग मार्ग पर बंद
10- सुभाष चौक से पनवड़िया मार्ग पर बंद
10- कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक तक बंद

कश्मीरी चौक से इंद्रा चौक को जाने वाले मार्ग पर बंद पड़ी लाइटें। संवाद- फोटो : Archive