{"_id":"6aa3188089d7a997090bcf3f","slug":"woman-from-ahrauli-found-infected-with-swine-flu-badaun-news-c-123-1-sbly1001-172790-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अहरौली की महिला पाई गई स्वाइन फ्लू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अहरौली की महिला पाई गई स्वाइन फ्लू संक्रमित
विज्ञापन
बदायूं। अहरौली गांव में स्वाइन फ्लू का एक मरीज निकला है। महिला अपना इलाज कराने के लिए बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज गई थी। वहां जांच के दौरान 31 अगस्त को हुई जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टीम ने गांव पहुंचकर स्क्रीनिंग की है।
बिसौली के गांव अहरौली निवासी 50 वर्षीय महिला 31 अगस्त को बरेली में अपना इलाज कराने के लिए गई थी। मेडिकल कॉलेज में उनके इलाज करने से पूर्व स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच में स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद में उन्हें वहीं पर भर्ती कर लिया गया और वहीं पर इलाज किया गया। इसके बाद में 10 सितंबर को इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दी गई। बिसौली एमओआईसी अरविंद वर्मा के निर्देशन में टीम गांव गई। और उनके महिला के परिजनों की स्क्रीनिंग की गई।
-- --
रिपोर्ट आने में हो रही देरी, हो सकती है बड़ी दिक्कत
- बदायूं के रहने वाले कुछ लोग अन्य जिलों में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पर उनका इलाज किया गया, लेकिन जिले के स्वास्थ्य महकमे के लिए संबंधित जनपदों से समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जो बेहद ही गंभीर समस्या के रूप में सामने आ सकती हे। 31 अगस्त की जांच में पॉजिटिव आने के बाद में टीम अहरौली गांव पहुंची। गनीमत रही कि टीम को अन्य किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले। अगर मिलते को विभाग को सभी लोगों को ट्रेस करने में काफी दिक्कत होती।
विज्ञापन
--
बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान पॉजिटिव मिली थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आयी है। इसके बाद में टीम को गांव भेजा गया है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ