{"_id":"6aa31819e840fa63c400204a","slug":"two-overloaded-trucks-got-stuck-in-a-pothole-on-shahbad-road-causing-a-massive-traffic-jam-badaun-news-c-123-1-bdn1010-172814-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शाहबाद मार्ग पर गड्ढे में फंसे दो ओवरलोड ट्रक, लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शाहबाद मार्ग पर गड्ढे में फंसे दो ओवरलोड ट्रक, लगा भीषण जाम
विज्ञापन
बिसौली-शाहबाद रोड जहां गड्ढे में फंसे वाहनों के कारण लगा था जाम। संवाद
- फोटो : Archive
बिसौली। बिसौली-शाहबाद वाया रामपुर मार्ग पर सीकरी गांव के पास सड़क के गड्ढे में बजरी और लकड़ी से लदे दो ओवरलोड ट्रकों के फंसने से भीषण जाम लग गया। बुधवार की रात से लगा जाम बृहस्पतिवार सुबह तक लगा रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई यह सड़क लगातार भारी वाहनों के दबाव से जर्जर होती जा रही है। दिनभर में करीब 200 से अधिक ओवरलोड डंपर बजरी आदि लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन वाहन फंसने और जाम की स्थिति बनती है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई नाली ग्रामीणों ने पाट दी है। बारिश का पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क की हालत और खराब हो रही है। श्याम सिंह सागर (पूर्व प्रधान) का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित हो और सड़क की मरम्मत जरूरी है। महेंद्र शर्मा ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क जल्द खराब हो रही है। खेमपाल सिंह पाल ने बताया कि रोजाना भारी वाहन गुजरने से ग्रामीणों को खतरा बना रहता है। विनय उपाध्याय ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की जांच और सड़क की तत्काल मरम्मत हो।
विज्ञापन
वर्जन
ग्रामीणों की शिकायत मिली है। इस मार्ग पर पुलिस की निगरानी रहेगी। ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी। -अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ
--
मक्का लेकर मंडी पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगा जाम
बिसौली। नगर की मंडी में मक्का लेकर पहुंचीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आड़ी-तिरछी खड़ा होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रॉलियों की कतार लगने से किसानों, व्यापारियों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंडी में मक्का की आवक बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। ट्रालियों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने की व्यवस्था नहीं होने से मंडी परिसर और आसपास के मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम के कारण काफी देर तक वाहन रेंगते नजर आए। संवाद