{"_id":"6637f5df9f032a04a40d72e4","slug":"young-man-who-came-to-bathe-in-kachla-ganga-goes-missing-car-found-abandoned-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118236-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला गंगा स्नान करने आया युवक लापता, लावारिस खड़ी मिली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला गंगा स्नान करने आया युवक लापता, लावारिस खड़ी मिली कार
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर खड़ी लापता युवक की कार। संवाद
कछला (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर स्नान करने आया मथुरा का युवक लापता हो गया। उसकी कार कछला गंगा घाट पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है, जिससे पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा निवासी बासुदेव (30) पुत्र खजान सिंह शनिवार को अपनी कार लेकर कछला गंगा घाट पर स्नान करने आया था। परिवार वालों का कहना है कि युवक घर से अकेला आया था। शनिवार को उसने कछला गंगा घाट पहुंचकर अपनी पत्नी को कॉल करके इसकी जानकारी दी। उसके बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया। परिवार वाले परेशान होकर कछला गंगा घाट पर आ गए, जहां गंगा किनारे उसकी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली।
परिवार वालों ने बताया कि एक मोबाइल नंबर पर युवक के नाम से चैटिंग भी हो रही है। फिलहाल युवक कहां है, अभी इसका कुछ पता नहीं चला है। परिवार वाले उसके अपहरण की आशंका जता रहे हैं। उधर, कछला चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह का कहना है कि युवक के गंगा में बहने की आशंका है। उसे तलाश कराया जा रहा है।