फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work will be done in five villages from July with the prize money of Rs 1.10 crore.

Budaun News: 1.10 करोड़ की पुरस्कार राशि से पांच गांवों में जुलाई से होंगे काम

Sat, 23 Mar 2024 03:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Work will be done in five villages from July with the prize money of Rs 1.10 crore.
बदायूं। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के पांच गांवों का चयन किया गया है। चयन के तीन दिन बाद ही आदर्श आचार संहिता लग गई। लिहाजा यहां होने वाले कामों पर रोक लग गई है। अब आचार संहिता हटने के बाद जुलाई में गांवों में विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में गरीबी मुक्त, स्वास्थ, बाल मैत्री, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छता और हरियाली समेत नौ बिंदुओं पर अच्छा काम करने वाली 15 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनका जिला स्तरीय कमेटी ने स्थलीय निरीक्षण कर पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी ने इन पांच ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन और स्थलीय निरीक्षण में इनके द्वारा कराए गए कार्यों के अनुसार अंक दिए और इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी। राज्य स्तरीय कमेटी से की स्वीकृति के बाद इन्हें पुरस्कार दिया गया। योजना के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत घहैमी को 35 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार वाली आरिफपुर नवादा को 30 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार पाने वाली हुसैनपुर करोठी को 20 लाख रुपये, चतुर्थ पुरस्कार पाने वाली मतरौली को 15 लाख रुपये और पांचवां पुरस्कार वाली ग्राम पंचायत बरीपुरा को 10 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कराए जाने हैं काम
सद्भाव लॉन, रुरल मार्ट (ग्रामीण बाजार), विज्ञान भवन, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, ग्राम वाटिका, मिनी खेल स्टेडियम, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम पंचायत हाट बाजार, अंत्योष्टि स्थल, आरोग्य केंद्र, सार्वजनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, स्मार्ट क्लासेज, फर्नीचर, सोलर शक्ति केंद्र, स्वराज स्थल आदि।


मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित गांवों की घोषणा होने के तीसरे दिन ही आदर्श आचार संहिता लग लगी। इसकी वजह से चयनित ग्राम पंचायतों की ओर से कार्य योजना अभी नहीं बनाई जा सकी है। चुनाव बाद में इस संबंध में काम किए जाएंगे। - श्रेया मिश्रा, डीपीरआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed