फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity theft detected at a private hospital in Sahaswan; 60 connections disconnected.

Budaun News: सहसवान में निजी अस्पताल में पकड़ी गई बिजली चोरी, 60 कनेक्शन कटे

Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft detected at a private hospital in Sahaswan; 60 connections disconnected.
सहसवान में चेकिंग अ​भियान टीम के साथ अधीक्षण ​अ​भियंता। स्रोत निगम
बदायूं। सहसवान नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल समेत दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने पाया कि दोनों जगह मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था। 60 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। मौके पर ही करीब 5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में एंटी पावर थेफ्ट थाने में केस दर्ज कराया गया है। संवाद


उझानी में 39,284 यूनिट का स्टोर रीडिंग में पकड़ा घोटाला
उझानी। विद्युत वितरण उपखण्ड-प्रथम में सघन चेकिंग के दौरान 7 परिसरों में स्टोर रीडिंग का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
जेई अविनाश कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार को हाई-लॉस उपभोक्ताओं की जांच की। जांच में पाया गया कि मीटर में रीडिंग ज्यादा थी, लेकिन बिल कम बनाया जा रहा था। कुल 39,284 यूनिट की हेराफेरी उजागर हुई। सबसे बड़ा मामला लक्ष्मी वर्मा का है, जहां 16,428 के मुकाबले 2,356 यूनिट का बिल बना था, यानी 14,072 यूनिट स्टोर। भागा देवी के यहां 7,694 और संतोष यादव के यहां 5,300 यूनिट का अंतर मिला।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि सभी 7 उपभोक्ताओं को संशोधित बिल जारी किया जा रहा है और संलिप्त मीटर रीडरों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दातागंज में चोरी की बिजली जलाते 6 लोग पकड़े
दातागंज। विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार तड़के सघन चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने दातागंज क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान 6 लोग कटिया डालकर और अन्य अवैध तरीकों से बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही बकाया और जुर्माने की वसूली के लिए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिशासी अभियंता नागेन्द्र सिंह ने बताया कि निगम की ओर लाइन लॉस को कम करने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed