फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of young man and woman romancing on bike in Noida goes viral police issues challan

चलती बाइक पर रोमांस की हदें पार: युवक से लिपटी थी युवती... पीछे से कार सवार ने दी ऐसी 'चोट', दोनों के उड़े होश

Mon, 16 Jun 2025 06:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट कर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की। वीडियो में देखा गया कि एक युवती बाइक चला रहे युवक से लिपटी हुई है। युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई थी।

विज्ञापन
Video of young man and woman romancing on bike in Noida goes viral police issues challan
चलती बाइक पर यातायात नियमों को तोड़ते युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती बाइक पर युवक से लिपटकर बैठी युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में ट्रैफिक पुलिस ने 53500 रुपये का चालान काटा है। वायरल वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट कर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की। वीडियो में देखा गया कि एक युवती बाइक चला रहे युवक से लिपटी हुई है। युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई थी। जबकि नियम के तहत युवती को बाइक पर हेलमेट लगाकर पीछे बैठना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त बाइक के पीछे चल रही एक कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी। वीडियो तेजी से वायरल होने लगा तो ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मामले में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने पर 53500 रुपये का भारी भरकम चालान काट दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amar Ujala (@amarujala)



 

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने चालान की रकम को लेकर लिखा 'पांच महीने की सैलरी गई बेचारे की।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पतली थी बेचारी हवा में उड़ ना जाए इसलिए आगे बिठाया और आप लोगों ने वीडियो बना के 53500 का चुना लगाया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कोई बीमारी भी हो सकती है।'

2023 में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी आया था ऐसा मामला
इसी तरह शहर से सटे क्षेत्रों में ही कई मामले आ चुके हैं। जहां 21 जून 2023 को भी रिस्की रोमांस सामने आया था। तब उस वायरल वीडियो की खूब चर्चा थी। लोगों ने अपनी अपनी राय दी थी, वहीं गाजियाबाद पुलिस ने 21 हजार रुपये का चालान काटा था। इसके बाद दिल्ली में चलती बाइक पर 16 सितंबर 2024 में भी चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था।

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, यदि कोई सड़क सुरक्षा के नियमों को तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - लखन सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त यातायात, गौतमबुद्ध नगर

यह भी पढ़ें- Greater Noida: थाईलैंड और दुबई में रहकर गिरोह को ऑपरेट कर रहा सरगना चंदन, ग्रेटर नोएडा ब्रांच का सरगना फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed