फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Whose blood is in the pot? Forensic investigation will reveal it.

Budaun News: गड़ासे में लगा खून किसका, फोरेंसिक जांच में चलेगा पता

Mon, 11 Mar 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Whose blood is in the pot? Forensic investigation will reveal it.
कुंवरगांव। बिहारी की गौटिया के बांकेलाल हत्याकांड में प्रयोग गड़ासा विधि विज्ञान प्रयोगशाला बरेली भेजा गया है। इसी गड़ासे से गर्दन काटकर बांकेलाल की हत्या की गई थी। जब आरोपियों से गड़ासा बरामद हुआ था, तब उस पर मृतक का खून लगा था। खून बांकेलाल का है या नहीं इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच में होगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया में 12 फरवरी की रात मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उसके ही खेत में ट्यूबवेल के सामने बांकेलाल का शव पड़ा मिला था। हालांकि मौके पर गड़ासा बरामद नहीं हुआ था। इस संबंध में बांकेलाल के भाई राजपाल ने अपने गांव के चार लोगों को नामजद कराया था। 21 फरवरी को पुलिस ने बांकेलाल हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन

इसमें भैंसामई निवासी फाजिल, कैली निवासी पूजा और दुगरैया निवासी जाबिर पकड़ा गया था। तीनों आरोपियों ने कबूला था कि यह हत्या गांव के हाकिम ने कराई थी। उसने बांकेलाल की हत्या करने की सुपारी दी थी। 21 फरवरी को तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए थे। इसके पांच दिन बाद हाकिम पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपियों से आला कत्ल गड़ासा बरामद किया था। अब उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला बरेली भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गड़ासा जांच को भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed