फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When Ram, Lakshman and Sita left for the forest, the audience became emotional.

Budaun News: राम, लक्ष्मण और सीता वन को चले तो भावुक हुए दर्शक

Sat, 04 Oct 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
When Ram, Lakshman and Sita left for the forest, the audience became emotional.
बिल्सी रामलीला मेले के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला छह में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को राम वनवास का मंचन किया गया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर बड़ी संख्या में दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन

अयोध्या के राजा दशरथ भगवान राम के राजतिलक की तैयारी कर रहे थे। तभी दासी मंथरा ने रानी कैकई को भड़का दिया। उसके बाद कैकई कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ जब उन्हें मनाने गए, तो कैकई ने उनसे दो वरदान मांगे। इनमें भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास शामिल था। राम के वनवास की बात सुनकर राजा दशरथ अचेत होकर गिर पड़े। फिर भी भगवान राम सहर्ष वनवास जाने को तैयार हो गए। उनके साथ छोटे भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता भी वन को चल दिए। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर उपस्थित सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वनवास लीला के बाद केवट लीला और निषाद राज मिलन लीला का भी मंचन किया गया। इस मंचन के दौरान प्रबंधक विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, आदित्य माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed