फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after falling from roof during monkey attack

Budaun News: छत पर गई महिला की बंदरों के हमले में नीचे गिरने से मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof during monkey attack
वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पलई में शुक्रवार देर शाम घर की छत पर कपड़े उतारने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर महिला छत से नीचे गिर गई। गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पलई निवासी बताशो देवी (46) पत्नी राजपाल सिंह शुक्रवार देर शाम को घर की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान छत पर अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में महिला अपना संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे जा गिरीं। छत से गिरने के कारण महिला को गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed