फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District products to be showcased at the UP International Trade Show.

Budaun News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के उत्पादों की होगी प्रदर्शनी

Fri, 18 Sep 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
District products to be showcased at the UP International Trade Show.
फुटमैट तैयार करती समूह की महिला सीमा। स्रोत विभाग
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 25 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्धनगर में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित उत्कृष्ट उत्पादों का विपणन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जिले के रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस वर्ष ट्रेड शो में 80 देशों से विभिन्न उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य के अधिकांश विभागों की भी सहभागिता हो रही है। उनकी ओर से विभिन्न उद्यमी उत्पाद, जिनकी गुणवत्ता एवं पैकेजिंग उत्कृष्ट होती है, उनका प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित उत्पादों को भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिले के विकास खण्ड अंबियापुर के ग्राम खैरुनगर की रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से फुटमैट एवं पर्दे के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस समूह में 12 महिलाएं सिलाई मशीन से फुटमैट बनाने का कार्य कर रहीं हैं। समूह की सदस्य सीमा का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें रोजगार मिला है, अब वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस तरह के कार्यों से ग्रामीण महिलाओं को न केवल रोजगार मिल रहा है, बल्कि उनके उत्पादों को बाजार, सरस मेला और अब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी पहचान मिल रही है।

डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह ने बताया ट्रेड शो में समूह के उत्पादों को ई-सरस मार्केटिंग, ओएनडीसी और अन्य मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक विपणन की संभावना बनेगी। इससे समूह के उत्पादों को देश विदेश में भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed