{"_id":"6292838625b715270030e7ca","slug":"weather-badaun-news-bly4864630152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह भर बारिश की संभावना नहीं, तापमान 44 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह भर बारिश की संभावना नहीं, तापमान 44 डिग्री के पार
विज्ञापन
शनिवार को धूप के बीच बाजार में निकली महिला। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गर्मी और उमस फिर व्याकुल करने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पांच दिन में अधिकतम तापमान में यह सात डिग्री से ज्यादा का इजाफा है। शनिवार सुबह कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन दोपहर होने तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
सप्ताह की शुरुआत में सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश, बूंदाबांदी से काफी राहत मिली थी। इससे पहले अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान गिर कर मंगलवार को दस डिग्री तक गिरावट के साथ 37 डिग्री पर आ गया था। इससे काफी राहत मिली, लेकिन इसके बाद से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को बारिश और बूंदाबांदी की उम्मीद थी, लेकिन बादल तो छाए बूंदाबांदी नहीं हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि जिस तरह से मौसम में बदलाव आया है उसको देखकर लगता है कि बदायूं में अब सप्ताह भर बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान न के बराबर है। इस दौरान तापमान में इजाफा होता रहेगा। आने वाले मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान बन रहा है।