फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

दिन भर छाए रहे बादल, दोपहर में बूंदाबांदी

Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
weather
बदायूं। सोमवार तड़के बूंदाबांदी के बाद दिन में मौसम कुछ साफ हुआ। धूप निकलने से तापमान में भी इजाफा हुआ। मंगलवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। इस दौरान दोपहर के समय कई बार बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही अनुमान लगाया था कि सोमवार से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि चक्रवाती हवा के क्षेत्र और पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम ने रुख बदला है। अब आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरने का अनुमान है। अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान सर्द हवाओं का प्रकोप भी बना रहेगा। बुधवार को भी दिन में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। जनवरी के पहले सप्ताह से कोहरा और शीतलहर का प्रकोप शुरू होने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 12 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसके गिरकर नौ डिग्री से नीचे तक आने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed