UP: रात में झाड़ियों में बैठी मिली युवती... हाथों से छिपाती रही चेहरा, मगर युवकों ने हदें कर दीं पार; Video
बदायूं जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवती को घेरे खड़े दिखाई दे रहे हैं। युवती हाथों से अपना चेहरा छिपाने का प्रयास कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ ग्रामीण एक युवती को घेरकर परेशान करते नजर आ रहे हैं। अशोभनीय टिप्पणी कर उससे बदसलूकी कर रहे हैं। युवती अपने चेहरे को छिपाने का प्रयास करती है तो ग्रामीण उसके हाथों को चेहरे से हटाते देते हैं।
जानकारी के मुताबिक फैजगंज बेहटा के गांव मुड़िया धुरैकी निवासी ग्रामीणों ने रविवार रात गांव के बाहर एक युवती को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवती एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। झाड़ियों में हलचल होने पर जब वह लोग वहां पहुंचे तो युवक भाग गया। उन्होंने युवती को पकड़ लिया। गांव के युवकों ने उसका वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ी वारदात: अगवा कर 10 साल के ममेरे भाई की हत्या, आरोपी ने की फायरिंग तो पुलिस ने मारी गोली
वीडियो में युवती लोकलाज के कारण खुद को छिपाने का प्रयास करती है, लेकिन युवक उसका वीडियो बनाते रहे। हालांकि बाद में युवती अपने घर चली जाती है। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। युवकों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.