फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten-year-old boy murdered after kidnapping accused arrested in encounter in bareilly

Bareilly Kidnapping Case: ममेरे भाई को अगवा कर मांगी 10 लाख फिरौती, नहीं मिली तो ब्लेड से गला रेतकर की हत्या

Mon, 18 Aug 2025 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 11:50 AM IST
सार

Encounter In Bareilly: बरेली में अपहरण के बाद 10 साल के आहिल की हत्या कर दी गई। उसके फुफेरे भाई वसीम ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक व आला कत्ल बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।  

विज्ञापन
ten-year-old boy murdered after kidnapping accused arrested in encounter in bareilly
मृतक बालक का फाइल फोटो, मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Bareilly Crime News: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी वसीम ने ममेरे भाई आहिल (10 वर्ष) का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने पर रविवार को ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात साढ़े दस बजे टिटौली गांव निवासी सखावत नवी ने बताया कि बेटा आहिल शाम पांच बजे से लापता है। इसी दौरान सखावत के मोबाइल पर नए नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मेसेज आया। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो वसीम (22 वर्ष) बाइक से आहिल को शाही की ओर ले जाते दिखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पैर में गोली लगने के बावजूद हिरासत से भागा हिस्ट्रीशीटर, आठ घंटे बाद गिरफ्तार; इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ten-year-old boy murdered after kidnapping accused arrested in encounter in bareilly
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

आरोपी बोला- पकड़े जाने के डर से की थी हत्या 
थाना प्रभारी के मुताबिक, फिरौती का मेसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वसीम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण, हत्या और सखावत से फिरौती मांगने की बात स्वीकार की। कहा कि पकड़े जाने के डर से उसने शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। 

ten-year-old boy murdered after kidnapping accused arrested in encounter in bareilly
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विक्रमपुर में तिल की फसल से आहिल का रक्तरंजित शव, आलाकत्ल (ब्लेड) और बाइक बरामद की। इस दौरान वसीम ने बाइक के बैग में रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी खिरका में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed