{"_id":"6a9dc1b7c0435b01450b6a7d","slug":"bareilly-youth-dies-after-falling-into-a-pit-and-drowning-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172461-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गड्ढे में गिरकर डूबने से बरेली के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गड्ढे में गिरकर डूबने से बरेली के युवक की मौत
विज्ञापन
राजवीर उर्फ राजू फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। रुकुमपुर गांव के जंगल में शनिवार शाम जलभराव में डूबने से राजवीर उर्फ राजू (28) की मौत हो गई। राजवीर, बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती झिंजरी गांव के रहने वाले थे। हादसा पशुओं को चराकर जंगल से लौटते वक्त गहरे गड्ढे में पैर फिसलकर गिर जाने से हुआ। काफी देर तलाश के बाद शव मिला।
राजवीर शनिवार को भैंस चराने के लिए रुकुमपुर के जंगल की ओर गए थे। शाम को लौटते समय वह ऐसे स्थान पर पहुंच गए जहां रामगंगा का पानी भरने से जलभराव हो गया था। संतुलन बिगड़ने से वह गहरे गड्ढे में चले गए। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीण मौके पर जुट गए और तलाश शुरू की।
काफी प्रयास के बाद शव बरामद किया जा सका। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी भमोरा थाना पुलिस को दी। हादसा दातागंज क्षेत्र में होने के कारण भमोरा पुलिस ने दातागंज कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
राजवीर की मौत की खबर मिलते ही झिंजरी गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। गड्ढों में पानी भरा होने से उनकी गहराई का भी अंदाजा नहीं हो पा रहा। आवागमन के दौरान लोग हादसे का शिकार हो जा रहे हैं।
युवक बरेली जनपद का था। वह बदायूं की सीमा में पशु चराने आया था। पैर फिसलने से गहरे गड्ढे में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। - विनोद कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज