फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   video viral

छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
video viral
बदायूं। सहसवान में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक और आरोपी अरशद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों नाजिम और सलमान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अभी अकबर नाम का एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को वायरल हुए वीडियो में एक छात्रा एक युवक के साथ खेत में दिख रही है। कुछ ही देर में यहां रुस्तम टोला का नाजिम, दहलीज का सलमान, जुनैरा का अरशद और हरना ताकिया का अकबर पहुंचते हैं। यह चारो दबंगई में छात्रा से मारपीट करते हैं। अश्लीलता करते हुए छात्रा का वीडियो बना लेते हैं। सोमवार को यह वीडियो वायरल हुई। इसके बाद छात्रा के भाई ने नाजिम, सलमान, अकबर और अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अरशद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि अरशद नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अकबर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कहीं सहसवान का ‘जंगल’ न बन जाए बदायूं का सूरज कुंड
छात्र-छात्राओं और प्रेमी जोड़ों का लगता है जमघट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दातागंज रोड पर गांव मझिया के पास स्थित प्राचीन सूरज कुंड प्रेमी जोड़ों की पसंद बनता जा रहा है। कई स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं यहां घंटों तक बैठकर बिताते हैं। सुनसान इलाके में यहां भी कभी सहसवान जैसी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। छात्र-छात्राओं को अक्सर सूरज कुंड पर क्लास खत्म होने के बाद देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो यहां पर भी सहसवान जैसी घटना की पुनरावृत्ति भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड शहर से ज्यादा दूरी पर नहीं है। इलाका सुनसान होने के साथ यहां आम लोगों का ज्यादा आना जाना नहीं रहता। इसका फायदा स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं उठा रहे हैं। कई बार गांव के लोगों ने यहां छात्र-छात्राओं को अश्लीलता करते हुए भी पकड़ा है। यहा घर से स्कूल-कॉलेज के नाम से निकलते हैं। इसके बाद वे सूरज कुंड पहुंचते हैं। यहां घंटों बिताते हैं। सोमवार को सहसवान में छात्रा इसी तरह से शिकार हो गई। छात्रा एक युवक के साथ खेत में गई थी। वहां चार लोगों ने उसे घेर लिया। अश्लीलता करने के साथ उसका वीडियो बना लिया। गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर टीन एजर्स इस तरह से अकेले में मिलते है। इनके परिवार वालों को पता ही नहीं होता कि उनके बच्चे गलत रास्ते पर जा रहे हैं। फिलहाल इन दिनों स्कूल-कॉलेज के नाबालिग छात्र-छात्राओं के लिए सूरज कुंड काफी भा रहा है।

हो चुकी हैं कई घटनाएं
- सहसवान में होने वाली इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ माह पहले फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र और ओरछी की सीमा पर पड़ने वाले एक गांव में भी एक छात्रा एक लड़के के साथ पकड़ी गई थी। गनीमत ये रही कि इन लोगों को पकड़ने वाले लोगों में कुछ बुजुर्ग भी शामिल थे। हालांकि बाद में इन्हें समझाकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र मे बिसौली रोड पर बने खेत में पिछले साल एक प्रेमी युगल पकड़ा गया था, जिस पर लोगों ने युवक की पिटाई लगा दी थी, जबकि लड़की को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
हो सकता है कि वहां पर युवक युवतियां जाते हों, इस पर अब नजर रखी जाएगी। गुरुवार को ही वहां महिला पुलिस को भेजकर दिखवाया जाएगा।
- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed