फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   stockpile of gunpowder and firecrackers found in the warehouse exceeding the licensed capacity

बदायूं: लाइसेंस की क्षमता से अधिक गोदाम में मिला बारूद और पटाखों का जखीरा, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Thu, 03 Sep 2026 11:49 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 03 Sep 2026 11:49 AM IST
सार

उझानी में नविश इंटरप्राइजेज के गोदाम पर बुधवार देर शाम पुलिस-प्रशासन ने छापा मारा। यहां लाइसेंस में दर्ज क्षमता से अधिक बारूद और पटाखे मिले। एसडीएम सदर साई अश्रित साखमुरी के नेतृत्व में टीम ने गोदाम सील कर दिया।

विज्ञापन
stockpile of gunpowder and firecrackers found in the warehouse exceeding the licensed capacity
गोदाम में देर रात तक चलती रही जांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उझानी में बिल्सी रोड स्थित नविश इंटरप्राइजेज पर बुधवार देर शाम पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापा मारा। गोदाम में लाइसेंस में दर्ज क्षमता से अधिक बारूद और पटाखों की जखीरा रखा मिला। एसडीएम सदर साई अश्रित साखमुरी के नेतृत्व में पुलिस और फायर टीम ने प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस प्रशासन की टीम देर रात तक स्टॉक की गिनती और मात्रा का मिलान करती रही। मिलान होने के बाद लाइसेंस धारक का गोदाम सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


उझानी-बिल्सी रोड स्थित नविश इंटरप्राइजेज के पास दो किलो बारूद और 500 किलो पटाखे रखने का लाइसेंस बताया गया है। प्रशासन को सूचना मिली कि गोदाम में लाइसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक बारूद और पटाखों का भंडारण किया गया है। 
विज्ञापन


देर शाम एसडीएम सदर ने सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई। टीम ने प्रतिष्ठान में रखे बारूद और पटाखों के स्टॉक को खंगाला। बड़ी मात्रा में सामग्री मिलने के बाद उसकी अलग-अलग गणना शुरू की गई। देर रात तक अधिकारी मौके पर रहकर स्टॉक का मिलान लाइसेंस में दर्ज क्षमता से करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनती पूरी होने के बाद साफ होगी स्थिति
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मौके पर मिली सामग्री की वास्तविक मात्रा की गणना और सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लाइसेंस में निर्धारित सीमा से कितनी अधिक मात्रा में बारूद या पटाखे रखे गए थे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

एसडीएम सदर साई अश्रित साखमुरी ने बताया कि सूचना मिली थी गोदाम पर निर्धारित मात्रा से अधिक बारूद रखा है। ऐसे में वहां पर सीओ उझानी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ छापा मारा। वहां पर जांच कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed