फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, केंद्रों पर सख्ती, पहले दिन 3288 गैर हाजिर

Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
up board exam
अनुक्रमांक देखती छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से जिले भर के 99 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल के 32 सौ से अधिक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दलों ने कई परीक्षा केंद्रों पर छापा भी मारा। साथ ही आंतरिक सचल दलों ने कक्षों में जाने से पहले परीक्षार्थियों को चेक किया। हालांकि जिले में एक भी परीक्षार्थी अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह सवा आठ बजे से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर आंतरिक सचल दलों की ओर से मुख्य गेट पर सभी परीक्षार्थियों की बारीकी से तलाशी ली गई। डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लेने को सचल दल ने कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी पहुंच गए, जिन्होंने केंद्रों के बाहर बेवजह की भीड़ नहीं लगने दी। सुबह की पाली में 20923 छात्र और 12311 छात्राएं समेत कुल 33234 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 18472 छात्र और 11474 छात्राएं मिलाकर कुल 29946 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3288 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। पहले दिन मदनलाल इंटर कॉलेज में पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान 437 परीक्षार्थियों में से 22 अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक गणेश चंद्र गोयल ने अपनी टीम के साथ कड़ी निगरानी में परीक्षाएं कराईं। वहीं जीजीआईसी में पहली पाली में 365 में से 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। व्यवस्थापक सावित्री देवी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्र पर सख्ती बरती जा रही है। बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल में पहली पाली के दौरान प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्रा, उपकेंद्र व्यवस्थापक रामशरण सिंह व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने सक्रियता के साथ सख्ती बरती। यहां 250 परीक्षार्थियों में से 40 अनुपस्थित रहे।
दही-पेड़ा खिलाकर रवाना किए बच्चे
बिल्सी। भूदेव वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के मेधावी छात्रों को आज परीक्षा केंद्र के लिए दही-पेड़ा खिलाकर रवाना किया।
-
समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी
बोर्ड ने परीक्षा का समय सुबह सवा आठ बजे निर्धारित किया है पर अधिकतर परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ सुबह सात बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए।
-
सिटिंग प्लान तलाशने में हुई परेशानी
पहले दिन हर परीक्षार्थी अपना सिटिंग प्लान देखने के लिए कॉलेज के बाहर चस्पा लिस्ट में अपना रोल नंबर तलाश रहा था। भीड़ अधिक होने की वजह से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। यहां तक कई जगहों पर अभिभावकों ने परीक्षार्थियों के सिटिंग प्लान को देखकर बताया।
-
दिन भर खराब पड़ा रहा कंट्रोल रूम का नंबर
सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है जो केवल कागजों में ही चलता नजर आया। हालात यह थे कि कंट्रोल रूम नंबर 05832-220156 पर घंटी तक नहीं जा रही थी। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों को समस्या आई। उसका समाधान कंट्रोल के माध्यम से उनको नहीं मिल सका।
-
पहले दिन अनुपस्थित रहे कई कक्ष निरीक्षक
बोर्ड परीक्षा में पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई गई। निर्देश थे कि सभी कक्ष निरीक्षक 23 मार्च तक अपनी विद्यालय से कार्य मुक्त होकर संबंधित केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से हो सकें। कंट्रोल रूम के अनुसार पहले दिन जिले के कई केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुंचे। जबकि विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें पहले से ही केंद्रों पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए जा चुके थे। डीआईओएस की ओर से अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों की सूचना परिषद को भेजी गई है।
-
जीआईसी में बने कोठार में जमा हुई उत्तर पुस्तिकाएं
पहले दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद सभी केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जीआईसी में बने कोठार में जमा किया गया। इन उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। साथ ही इन निगरानी के लिए वहां पर पुलिस भी तैनात की गई है।
-
रोडवेज बसों में मुफ्त की यात्रान
बदायूं। प्रदेश सरकार की ओर यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को रोडवेज बस में मुफ्त में यात्रा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत जिले के परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की। इस दौरान परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में अपना प्रवेश पत्र दिखाना पड़ा।
-
प्रवेश पत्र के लिए भटके परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस कार्यालय को सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र मुहैया कराए गए थे। वहां से सभी कॉलेजों को यह प्रवेश पत्र मुहैया करा दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। इससे उन्हें परेशानी हुई। छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र न मिलने की शिकायत करने डीआईओएस कार्यालय पहुंचे।
-
प्रश्नपत्र आसान था, दिक्कत नहीं आई
पहली बार बोर्ड की परीक्षाएं दे रहा हूं, ऐसे में मन में काफी सवाल थे, सुबह के समय निराशा महसूस हो रही थी पर प्रश्न पत्र मिलने के बाद में काफी राहत मिली।

-आयरा
-
परीक्षा को लेकर थोड़ा नर्वस थी, लेकिन जब पेपर देखा तो राहत मिली। जो तैयारी की थी उसके अनुरूप पेपर आया। ऐसे में उसको हल करने में परेशानी नहीं हुई।
-पायल
-
परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी कर रहे थे, ऐसे में बिना किसी डर के परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। जो याद किया था उसी के अनुरूप पेपर आया।
-शीतल
-
जब तक प्रश्नपत्र सामने नहीं आया, तब तक मन में बैचेनी थी पर प्रश्न पत्र सामने आने के बाद में सभी दिक्कत दूर हो गई। पेपर काफी सरल आया था।
-अलीशा
-
बोर्ड परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक तरीके से हो गई। कहीं किसी तरह के व्यवधान की सूचना नहीं है। कहीं मानक या अन्य बिंदुओं को लेकर कोई शिकायत भी फिलहाल नहीं है। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed