फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two ITI students killed, one injured as bike collides with sugarcane-laden tractor-trolley

Budaun News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बाइक, आईटीआई के दो छात्रों की मौत, एक घायल

Sat, 06 Dec 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two ITI students killed, one injured as bike collides with sugarcane-laden tractor-trolley
आदत्य मिश्रा का फाइल फोटो।
बिनावर। बरेली हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदन नगर खरैर के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार आईटीआई के तीन छात्रों को गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव पुठी सराय निवासी आदित्य मिश्रा (17) पुत्र मोहित मिश्रा, अंशुल दिवाकर (18) पुत्र भोजराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनका एक साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइक सवार छात्र हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय के रहने वाले आदित्य के परिजनों ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र था। बाइक से वह अपने दोस्त व सहपाठी अंशुल दिवाकर के साथ बदायूं आईटीआई कॉलेज पढ़ने जाते थे। शनिवार को भी दोनोंं बाइक लेकर पहुंच गए। छुट्टी के बाद दोनों घर आ रहे थे कि नवादा चौराहे पुलिस चौकी के पास उसका दोस्त क्षेत्र के ही गांव वृंदावन का रहने वाला गौरव मिल गया। वहां से तीनों एक ही बाइक से घर आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के बरेली बदायूं हाईवे पर गांव चंदननगर खरैर के पास सामने से आ रहे गन्ने भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बिनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। निजी वाहन से तीनों को जिला अस्पताल ले गई। जहां आदित्य मिश्रा व अंशुल दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। गौरव को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते- बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर व चालक की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि वाहन व चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed