फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two brothers died after drowning in pit filled with rain water in Budaun

बदायूं में बड़ा हादसा: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, एक किशोर की हालत गंभीर

Mon, 04 Aug 2025 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

बदायूं जिले के गांव वैन में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। बारिश के पानी से भरे गड्ढे में सगे भाइयों समेत तीन बालक डूब गए। दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। तीसरे को ग्रामीणों ने बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two brothers died after drowning in pit filled with rain water in Budaun
भुवनेश और नवनीत के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव वैन में सोमवार दोपहर गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तीसरे किशोर को बचा लिया गया। तीनों किशोर गड्ढे में नहाने घुसे थे, लेकिन उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


वैन गांव से सिद्धपुर जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में गड्ढा बना है। जिसमें रविवार रात हुई तेज बारिश का पानी भर गया। सोमवार दोपहर गांव वैन निवासी वेदप्रकाश के बेटे भुवनेश (9 वर्ष) और नवनीत(14 वर्ष) गड्ढे के पानी में नहाने गए थे। उनके साथ पप्पू का बेटा अमर(10 वर्ष) भी नहा रहा था। तीनों बालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था। इससे तीनों गहरे पानी में जाते ही डूबने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश: सड़कों पर सैलाब जैसे हालात... दिनभर जूझे लोग; बाइक समेत नाले में गिरे दो कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला 
अमर ने बचाओ... बचाओ कहकर चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। उन्हें बिल्सी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सगे भाई नवनीत व भुवनेश की मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमर की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि सगे भाइयों के पिता वेदप्रकाश घोड़ा तांगा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटी थे। दोनों बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बहन लवली और बबली का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed