Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   trolleys loaded with sugarcane have been standing at the sugar mill gate in Budaun

बदायूं: चीनी मिल गेट पर चार दिन से खड़ी हैं गन्ना लदी सवा सौ ट्रॉलियां, प्रबंधन की लापरवाही से किसान परेशान

Thu, 19 Nov 2026 06:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

बदायूं जिले की सहकारी चीनी मिल में 15 नवंबर को पेराई सत्र का उद्घाटन हुआ, लेकिन शीरा खाली न होने से मिल का संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
trolleys loaded with sugarcane have been standing at the sugar mill gate in Budaun
चीनी मिल के बाहर खड़ीं गन्ना लदी ट्रॉलियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले में सहकारी चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शीरा के दो टैंकरों को खाली कराए बिना ही 15 नवंबर को पूजन कराकर पेराई सत्र का उद्घाटन करा दिया। जबकि चार दिन बाद मिल से शीरा की सफाई नहीं हुई। इससे मिल का संचालन शुरू नहीं हुआ। अधूरी तैयारियों के बीच मिल चालू होने और गांवों में अनाउंसमेंट कराने से बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर पहुंच गए। चार दिन से मिल गेट पर गन्ना लदी सवा सौ ट्रालियां खड़ी हैं। गन्ने की तौल न होने से किसान परेशान हैं। मिल का पेराई सत्र शुरू होने में कई दिन और लगने की बात कही गई है।

विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने बिना पूरी तैयारी के ही शुभारंभ कर दिया। गन्ना पहुंचाने का अनाउंस सुनकर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिल गेट पहुंच गए, लेकिन मिल न चलने के कारण गन्ने की तौल भी नहीं की जा रही है। मिल गेट पर गन्ना लदी सैकड़ों ट्रॉलियां कतार में खड़ी हैं। किसान चार दिन से मिल के चक्कर लगा रहे हैं। न तौल हो रही है, न ही प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिल रहा है। 
विज्ञापन


किसान भीष्म सिंह ने बताया कि तौल न होने से गन्ना सूखने और वजन घटने का डर किसानों को सता रहा है। ट्रॉली खड़ी होने से खेतों में अन्य काम भी अटके पड़े हैं। किसानों ने मांग की है कि मिल प्रबंधन जल्द पेराई शुरू करे या स्पष्ट तिथि बताए, जिससे किसानों को बार- बार मिल के चक्कर न लगाने पड़े। किसानों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किसानों और मिल को हो रहा नुकसान
मिल का शीरा न निकलने के कारण गेट पर गन्ना लिए खड़े किसानों और मिल को नुकसान हो रहा है। शुभारंभ के चार दिन बाद भी मिल का संचालन न होने से मिल को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। मिल की प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने बताया कि फेडरेशन की ओर शीरा का विक्रय किया जाता है। इसलिए वहां से परमिशन नहीं मिल पाई है। परमिशन मिलने के बाद ही शीरा की सफाई हो जाएगी और मिल का संचालन शुरू हो जाएगा।

पूर्व प्रधान प्रबंधक ने आधी अधूरी तैयारी के करा दिया शुभारंभ
किसानों का कहना है कि अधिकारियों को पूरी जानकारी होने के बाद भी मिल का शुभारंभ करा दिया। वहीं गांव-गांव पहले से अनाउंस करा दिया गया कि मिल पर 15 नवंबर से तौल शुरू हो जाएगी है। पूर्व प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने मिल के शुभारंभ से पहले शीरा की सफाई कराना उचित नहीं समझा और एसडीएम सदर को बुलाकर शुभारंभ करा दिया। किसानों का कहना है कि जब उन्हें जानकारी थी कि बिना 600 क्विंटल शीरा निकाले इसका संचालन नहीं किया जा सकेगा तो सिर्फ शुभारंभ करा देते, किसानों से मिल पर गन्ना पहुंचाने का अनाउंस नहीं कराना चाहिए था।

द किसान शुगर मिल की प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। जानकारी होने पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि रात में शीरा निकलने के बाद शुक्रवार से मिल का संचालन शुरू जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed