{"_id":"6aab96699bcd3c80a50079a5","slug":"traffic-disrupted-and-power-supply-cut-off-in-badaun-due-to-falling-trees-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश का कहर: बदायूं में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, बिजली गुल; खेतों में बिछी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश का कहर: बदायूं में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, बिजली गुल; खेतों में बिछी धान की फसल
Thu, 17 Sep 2026 12:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:57 PM IST
सार
बदायूं जिले में बृहस्पतिवार सुबह आंधी-बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। बगरैन-बिसौली और दबतोरी-सिरौली मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति भी बाधित हुई। कई इलाकों में धान की फसल खेतों में गिर गई।
विज्ञापन
आंधी-बारिश से गिरी धान की फसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं जिले में बृहस्पतिवार सुबह आंधी-बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया। बगरैन-बिसौली मार्ग पर आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। इसके चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विद्युत निगम के जेई और लाइनमैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालों को काटकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद तारों की मरम्मत में जुट गई। वहीं, दबतोरी क्षेत्र के ग्राम ललुआ नगला के नजदीक दबतोरी- सिरौली मार्ग पर आंधी से विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
आंधी से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गांव ललुआ नगला के किसान संतपाल ने बताया कि आंधी बारिश से धान की फसल गिर गई है। धान की बालियां आ गई हैं। फसल गिरने से नुकसान की संभावना बढ़ गई है। इधर, शहरी क्षेत्र में सुबह आंधी आने से बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा देहात क्षेत्र में बिजली का संकट गहराया।
विज्ञापन