{"_id":"69fce1689937909cbd0c17c6","slug":"traders-staged-a-protest-over-the-hike-in-commercial-gas-prices-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163308-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन करते व्यापारी। स्रोत- संगठन
बदायूं। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। आंदोलन के लिए एकत्रित हुए कई पदाधिकारियों को पुलिस-प्रशासन ने कई घंटे तक नजरबंद रखा। इसके विरोध में व्यापारियों ने नारे लगाए और बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन क्राइम इंस्पेक्टर सुपेंद्र मलिक को दिया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उद्योगमंच सर्वेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता और जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के नेतृत्व में व्यापारी जिला महामंत्री के प्रतिष्ठान पर जमा हुए थे। आंदोलन की सूचना मिलने पर पुलिस ने भारी बल के साथ प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कई पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। व्यापारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक मई 2026 से वाणिज्यिक गैस सिलिंडर का दाम 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये प्रति सिलिंडर कर दिया है। यह वृद्धि प्रति सिलिंडर 977 रुपये की है, जिससे छोटे कारोबारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की अनुपलब्धता और बढ़े हुए दाम कुटीर उद्योगों, घरेलू मझोले कारोबारों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय को प्रभावित कर रहे हैं। डेयरी वाले और फेरी में खाने-पीने का सामान बेचने वाले व्यक्ति भी इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। नवनीत गुप्ता शैंटू ने कहा कि कारोबार बंदी के कगार पर होने से इन व्यक्तियों के सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि यह स्थिति हजारों परिवारों की आजीविका पर सीधा असर डाल रही है। इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए संचालन मुश्किल हो गया है।
प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने और घरेलू गैस सिलिंडर की तरह ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने की मांग की। युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा ने केंद्र सरकार से गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए एक अनुसंधान समिति गठित करने का आग्रह किया।
प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिए गए भाड़े को वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के बिलों में कम करने का आदेश पारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल सकेगा। भूपेंद्र गुप्ता ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए वाणिज्यिक गैस सिलिंडर पर जीएसटी की दरें 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की भी मांग की।