फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three friends died in road accident in Budaun

हादसे में तीन दोस्तों की मौत: दाखिला कराने निकले थे तीनों... घर आईं लाशें, जिंदगी पर भारी पड़ गई यह 'गलती'

Thu, 12 Jun 2025 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सुल्तानपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार तीन दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। इनमें दो छात्र थे। जो अपना दाखिला कराने गए थे। 

विज्ञापन
Three friends died in road accident in Budaun
लोकेश, उमेश और नीरज के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सहसवान थाने की पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इनमें दो युवक अपना दाखिला कराने घर से गए थे। 

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखर्रा निवासी उमेश (19) पुत्र रामलाल, नीरज (17) पुत्र चंद्रपाल, लोकेश (22) पुत्र ओमकार बुधवार दोपहर बाइक से उघैती गए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे। गांव सुल्तानपुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों काफी दूर तक बाइक समेत घिसटते चले गए। 
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें- बरेली में सिपाही की मौत: कमरे में खून से लथपथ मिला शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता... फोन भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग सीएचसी पर पहुंच गए। शव देख परिजन बेसुध हो गए। बाइक सवार तीनों दोस्त हेलमेट नहीं लगाए थे। 

जिगरी दोस्त थे तीनों
मृतक उमेश (19), नीरज (17) और लोकेश (22) जिगरी दोस्त थे। लोकेश उम्र में बढ़ा होने की वजह से दोनों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी सलाह देता था। तीनों अक्सर ही घूमने के लिए जाते थे। तीनों एक ही गांव के और पड़ोसी हैं। 

हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
बाइक को लोकेश चला रहा था। उमेश और नीरज बैठे थे, लेकिन हेलमेट किसी ने नहीं पहना था। इस लापरवाही ने तीनों की जान ले ली। लोगों का यही कहना था कि युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान नहीं जाती।

दाखिले के लिए निकले थे, घर आई मौत की खबर
नीरज और उमेश इंटर में फेल होने के बाद बुधवार को फिर दाखिला कराने के लिए निकले थे। उनकी मौत की खबर आई तो परिजन बेसुध हो गए। दोनों दो-दो विषयों में फेल हो गए थे। पास के ही रहने वाले लोकेश ने दोनों का दाखिला कराने का जिम्मा लिया था। 

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखर्रा निवासी नीरज व उमेश का घर आमने-सामने था। पड़ोस में लोकेश रहता था। वह निजी स्कूल चलाता था। गांव के लोग उन्हें गुरुजी कहते थे। नीरज और उमेश कई दिन से दाखिले को लेकर लोकेश से अनुरोध कर रहे थे। बुधवार को उसने बिसौली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दाखिला कराने की बात कही थी। सुबह करीब 10 बजे तीनों एक ही बाइक से गए थे। लोकेश ने दोनों का दाखिला कराया। इसके बाद किसी काम से वह उघैती गए। देर शाम हादसे की सूचना घर पहुंची।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पार्किंग न होने पर चार बरातघर सील, तीन अवैध कॉलोनियां भी ढहाईं, बीडीए ने की कार्रवाई

 

दो भाइयों में था बड़ा लोकेश
लोकेश दो भाई थे, वह बड़ा था। उसने अपना स्कूल खोला और मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर संकट आ गया है। पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। छोटा भाई पिता के साथ ही उनका हाथ बंटाता था, लेकिन परिवार चलाने में लोकेश की अहम भूमिका थी। लोकेश 22 साल था और आईटीआई करने के बाद स्कूल खोलकर बच्चों को पढ़ाने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed