फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four Marriage Home sealed for lack of parking and three illegal colonies were also demolished in Bareilly

Bareilly News: पार्किंग न होने पर चार बरातघर सील, तीन अवैध कॉलोनियां भी ढहाईं, बीडीए ने की कार्रवाई

Thu, 12 Jun 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 10:16 AM IST
सार

बरेली में बीडीए ने बुधवार को भोजीपुरा में तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वहीं शहर में बिना पार्किंग के संचालित चार बरातघरों को सील कर दिया। 

विज्ञापन
Four Marriage Home sealed for lack of parking and three illegal colonies were also demolished in Bareilly
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : बीडीए

विस्तार

बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की ओर से बुधवार को बरातघर सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बीडीए के अधिकारी और प्रवर्तन दल की टीम ने एक ओर भोजीपुरा में बुलडोजर चलाया तो दूसरी ओर शहर के पीलीभीत बाइपास स्थित चार बरात घरों पर पार्किंग न होने पर सील की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


बीडीए की टीम ने भोजीपुरा में तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसमें ग्राम दोहना प्रीतमराय में हितेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता और हरिपटेल की ओर से 10 बीघा जमीन, रम्पुरा माफी में चांद मोहम्मद की ओर से आठ बीघा जमीन और भूड़ा बड़ा बाइपास पर मोहम्मद फाजिल की ओर से छह बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में सिपाही की मौत: कमरे में खून से लथपथ मिला शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता... फोन भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कार्रवाई करने पहुंची तो देखा कि विकास प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के सड़क,  विद्युत पोल, भूखंडों का चिह्नांकन काम कर अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा था। यह कार्रवाई नगर याेजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, सहायक अभियंता रमन अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक कुमार और प्रवर्तन टीम की ओर से की गई है। 

Trending Videos

Four Marriage Home sealed for lack of parking and three illegal colonies were also demolished in Bareilly
मैरिज होम किया सील - फोटो : बीडीए
इसके बाद बीडीए ने पीलीभीत बाइपास रोड स्थित रंजना सोलंकी के दिव्यानी लॉन, मोहम्मद आरिफ के जलसा ग्रीन, मोहम्मद आरिश के आरिश लॉन और नदाकत उल्ला खान के मन्नत लॉन बरात घर के खिलाफ पार्किंग न होने पर सील बंद की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed