फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three accused including the auto driver who beat the female teachers were sent to jail

Budaun News: शिक्षिकाओं को पीटने वाले ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused including the auto driver who beat the female teachers were sent to jail
बदायूं। दातागंज कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका बहनों व उनके भाई को पीटने के मामले में रविवार को ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा। आरोपियों ने ऑटो से टक्कर लगने के विरोध में भाई-बहनों के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिल्कि तारूपुर निवासी मेवाराम शुक्रवार दोपहर स्कूल से अपनी दो बहनों को छुट्टी के बाद बाइक से घर ला रहे थे। दोनों बहनों क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। इस बीच रास्ते में सुखौरा चौराहे पर ऑटो चालक रोहताश ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाई बहनें बाइक से फिसलकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

मेवाराम ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते ऑटो चालक रोहताश आग बबूला हो गया। उसने अपने भाई नितिन व साथी रोहित, चंद्रपाल और अंकित को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने तीनों की लाठी डंडों से पिटाई लगाई। इसमें मेवाराम की बहन सोमवती बेहोश हो गई। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने ऑटो चालक रोहिताश, रोहित व चंद्रपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस को अब भी कुछ आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed