{"_id":"69921a909ec0406a4304e901","slug":"the-number-of-air-conditioned-buses-will-increase-demand-sent-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157286-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बढ़ेगी वातानुकूलित बसों की संख्या, डिमांड भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बढ़ेगी वातानुकूलित बसों की संख्या, डिमांड भेजी
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज जल्द ही विभिन्न रूटों पर वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। जिले में एक भी एसी बस नहीं है। अधिकारियों ने निगम को पत्राचार कर एसी बसों की डिमांड भेज दी है।
मई-जून में भीषण गर्मी के दौरान एसी बसों में सफर करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून आदि रूट पर वातानुकूलित बसें चलाने का निर्णय लिया है। होली के बाद इनका संचालन शुरू हो सकता है।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि जिले में वातानुकूलित बसें चलाईं गईं थी। जाड़े के मौसम में सवारियां न मिलने के कारण उन्हें बरेली भेज दिया गया। मौजूदा समय में एक भी वातानुकूलित बस डिपो में नहीं है। निगम को वातानुकूलित बसों की डिमांड भेज दी गई है। मिलने पर इन्हें लंबी दूरी वाले मार्गों पर संचालित किया जाएगा।