फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The name of the deceased was being removed from the rent receipt in the municipality, investigation started on complaint

Budaun News: पालिका में मृतकों ने नाम काटी जा रही थी किराये की रसीद, शिकायत पर शुरू हुई जांच

Mon, 15 Jul 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
The name of the deceased was being removed from the rent receipt in the municipality, investigation started on complaint
बिसौली। बिसौली नगर पालिका परिषद में मृतकों ने नाम दुकान किराए की रसीद काटे जाने समेत वित्तीय अनियमितता के दूसरे आरोपों अब जांच शुरू हुई है। यह क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य की ओर से जब शासन में की गई शिकायत पर हो रही है। एसडीएम न्यायिक राशि कृष्णा ने जांच शुरू कर दी है। अब अभिलेख खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक और चेयरमैन के बीच सियासी अनबन है। विधायक ने शासन के प्रमुख सचिव नगर विकास को शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि पालिकाध्यक्ष ने वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए पालिका को क्षति पहुंचाई है। नगर पालिका की कुछ दुकानों के किराएदारों की मौत हो चुकी है। इन दुकानों की सार्वजनिक नीलामी न कराकर अध्यक्ष ने अपनी मर्जी के व्यक्तियों को अवैध रूप से काबिज करा दिया है। किराए की रसीद मृतकों के नाम से काटी जा रही है। दुकानें सार्वजनिक तरीके से दोबारा नीलाम होतीं तो राजस्व की बढ़ोत्तरी होती। आरोप नालों की सफाई को लेकर लाखों रुपये के टेंडर में गोलमाल का भी था। पालिका के ठेके भी कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को देने की तोहमत भी चेयरमैन पर लगी थी। इन्हीं आरोपों पर अभिलेख तलब किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक ने दुकानों से लेकर टेंडरों से जुड़े दस्तावेज भी मंगवा लिए हैं। वह खुद बिसौली नगर पालिका इस जांच के सिलसिले में दो दिन पहले पहुंची थीं। एसडीएम न्यायिक ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed