{"_id":"69dd329f8c5f05881903b675","slug":"the-electrical-work-at-the-stadium-could-not-be-completed-leaving-the-players-upset-badaun-news-c-123-1-bdn1037-161525-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टेडियम में पूरा नहीं हो सका बिजली का काम, खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टेडियम में पूरा नहीं हो सका बिजली का काम, खिलाड़ी परेशान
Mon, 13 Apr 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सितंबर 2024 में 11 लाख रुपये जमा ग्रामीण से शहरी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। लेकिन, यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहरी कनेक्शन कराने के बाद विद्युत निगम की ओर से एस्टीमेट के अनुसार कार्य किए गए थे। इसके बाद भी बचे हुए कार्य आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। इससे स्टेडियम में उपयोग होने वाले उपकरण भी ठप पड़े हैं। कुछ उपकरण जुगाड़ करके चलाए जा रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया की ओर से कई बार विद्युत निगम को पत्र लिख समस्या और खतरों से अवगत कराया गया, लेकिन डेढ़ साल बाद भी निगम की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
यह कार्य हो रहे प्रभावित
घास काटने की मशीन भी नहीं चल पा रही है, मैदान में लगे हुए वाटर कूलर भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे मैदान में खिलाड़ियों को पेयजल की समस्या बनी हुई है। साथ ही मैदान में लगी हुई लाइटों में भी कनेक्शन नहीं हो पाया है। वहीं नलकूप ही जुगाड़ से चलाया जा रहा है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों के खतरा बना रहता है। वहीं, स्टेडियम में खंभों पर बॉक्स न लगने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्पोर्ट्स स्टेडियम के कार्य के बारे में जानकारी नहीं है, अगर कार्य पूरा नहीं हुआ है, तो जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली