फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead body of a married woman who had come to her maternal home was found hanging from a tree

Budaun News: मायके में आई विवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव

Mon, 02 Dec 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman who had come to her maternal home was found hanging from a tree
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटरा में सोमवार शाम विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है। विवाहिता रविवार को ही पति के साथ मायके आई थी।
विज्ञापन

ग्राम बेहटरा निवासी दिलशाद ने अपनी पुत्री हीरा बानो (22) की शादी चार साल पूर्व थाना जरीफनगर के ग्राम मुस्तफाबाद जरेठा के ज़ाकिर से की थी। हीराबानो रविवार को पति और दो वर्षीय पुत्री के साथ मायके आई थी। सोमवार शाम वह घर से बिना बताए चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

परिजन उसे तलाशते हुए गांव के बाहर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके में विवाहिता की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला रविवार को ही पति और बच्ची के साथ मायके आई थी। घटना की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed