{"_id":"68a8ce1c5beda171f00dd578","slug":"the-conductor-who-behaved-indecently-with-a-female-passenger-was-removed-from-duty-badaun-news-c-123-1-akb1003-145602-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला यात्री से अश्लील हरकतें करने वाले परिचालक को ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला यात्री से अश्लील हरकतें करने वाले परिचालक को ड्यूटी से हटाया
विज्ञापन
बदायूं। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बदायूं आ रही महिला के साथ रोडवेज बस के परिचालक ने अश्लील हरकत की है। महिला की शिकायत के बाद एआरएम ने परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही मामले की जांच पीलीभीत के एआरएम को दी गई है। जांच के बाद परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसका पति चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। 29 मई को वह बदायूं आने के लिए रोडवेज की बस यूपी 78 एटी 1079 में रात में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में यात्री कम थे तो परिचालक अपनी सीट से उठकर उनके पास बैठ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो परिचालक ने उसे रास्ते में उतारने की धमकी दी। 30 मई की सुबह को जब बस बदायूं पहुंची तो महिला ने एआरएम राजेश पाठक से परिचालक की शिकायत की।
इस पर तीन सदस्य टीम से मामले की जांच कराई तो परिचालक दोषी पाया गया तो उसे तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया। साथ ही पीलीभीत के एआरएम को इस मामले की जांच कराने को पत्र भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एआरएम राजेश पाठक ने बताया की परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।