फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage girl raped at gunpoint, accused absconded from village

Budaun News: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गांव से फरार

Mon, 23 Jun 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped at gunpoint, accused absconded from village
उसावां। कोर्ट के आदेश पर उसावां पुलिस ने सवा महीने पहले तमंचे के बल पर किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबशि दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 12 मई की शाम सात बजे उनकी बेटी (15) घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का अमित उर्फ टिंकू तमंचा लेकर घर में घुस आया। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। वह जब घर लौटे तो बेटी ने आपबीती बताई। बेटी के शरीर पर चोटों के निशान थे। वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म समेत छह धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं। रविवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस सोमवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed