फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rsulpur beat Mlsi bridge pier will be built

रसूलपुर टप्पा मलसई घाट पर बनेगा पुल

Fri, 05 Jun 2015 07:44 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Fri, 05 Jun 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

सपा विधायक ओमकार सिंह यादव ने महावा नदी  के रसूलपुर टप्पा मलसई घाट पर करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का हवन-पूजन कर शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद पुल निर्माण में पिलर की  नींव पर ईंट रखकर निर्माण का शुभारंभ भी किया। पुल की आधारशिला रखे जाने पर  नदी के पार दर्जनों गांवों के लोगों में खुशी की लहर है। इस पुल के  निर्माण होने पर वैशबाडा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का जिला  और तहसील मुख्यालय तक पहुंचने का मार्ग सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

 विधानसभा  चुनाव के दौरान महावा नदी के पार दर्जनों गांवों के लोगों ने चोई की पुलिया  वाले मार्ग पर होकर दर्जनों गांवों को जाने वाले महावा नदी पर पुल निर्माण  की मांग उठाई थी। उस दौरान सपा प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव ने ग्रामीणों को  भरोसा दिलाया था कि सपा सरकार यदि सत्ता में आती है, तो इस महावा नदी पर  पुल का निर्माण अवश्य कराया जाएगा। सरकार बनने के बाद विधायक ओमकार सिंह  यादव ने सांसद धर्मेंद्र यादव के सहयोग से ग्रामीणों की इस समस्या को  विधानसभा में रखते हुए इस पुल के निर्माण के लिए मांग उठाई। प्रदेश सरकार  ने पुल निर्माण की स्वीकृती करते हुए कुल लागत का दस प्रतिशत धनराशि भी  अवमुक्त कर दी है।  इस मौके पर एलडीबी चैयरमेन नेमसिंह यादव, नबाव सिंह  यादव,नरेश  यादव,उल्फत सिंह, नत्थू सिंह,   चंद्रकेश,विरेशपाल,मुन्ने,अकरम,भूरे,हरीशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed