{"_id":"654e77678e8dcbdf420f2a93","slug":"report-filed-in-case-of-attack-on-police-in-faizganj-behta-badaun-news-c-123-1-sbly1004-7781-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैजगंज बेहटा में पुलिस पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैजगंज बेहटा में पुलिस पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस पर हमले की कोशिश के मामले में 12 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना पुलिस तीन नवंबर को जमीन के विवाद में गांव खेड़ादास गई थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिस टीम से हाथापाई और गालीगलौज की थी। साथ ही पेट्रोल दिखाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी।
एसआई सुरेंद्र सिंह के मुताबिक तीन नवंबर 2023 को उन्हें सूचना मिली कि खेड़ादास गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया है। इस पर वह सिपाही प्रदीप कुमार, अभिषेक, महेश, आकाश, विनीत और महिला सिपाही अंकिता के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तमाम लोग एकत्र हो गए। सबके हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर थे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे पुलिस पर हमलावर हो गए।
गालीगलौज और धक्कामुक्की करने लगे। जमीन के इस विवाद को लेकर हरिओम शर्मा, अबूवक्र अली और शिवकुमार शर्मा के खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज है। मौके पर अबूवक्र अली, अब्दुल रऊफ, उस्मान, साकिब, नाजिम, इमरान, अरशद, गीलमान, अफसाना, हरिओम शर्मा, निशांत, प्रशांत और करीब 10 अज्ञात लोग हमलावर थे। कुछ लोगों के हाथों में पेट्रोल भर केन थीं। वह पेट्रोल डालकर आत्महत्या की धमकी भी दे रहे थे। उन्हाेंने सरकारी कार्य में बाधा डाली। एसआई सुरेंद्र सिंह ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।