{"_id":"68ab701029590abe3205b3c3","slug":"religious-conversion-was-done-by-building-a-church-in-the-house-police-raided-four-in-custody-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145695-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में चर्च बनाकर कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस ने मारा छापा, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में चर्च बनाकर कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस ने मारा छापा, चार हिरासत में
विज्ञापन
पानी में खड़े करके धर्मपरिर्वतन करता ह्देश पास्टर। संवाद
इस्लामनगर। एक घर में चर्च बनाकर लोगों का ईसाई बनाने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस पहुंची तो कई लोग भाग गए। पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में तहरीर नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली के एक घर में कासगंज और बिसौली के ईसाई धर्म के कुछ लोग रविवार को आ गए। उस घर में पहले से करीब 30 लोग मौजूद थे। वह उनको धर्म परिवर्तन कराने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। चारों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दंपती कासगंज के हैं। एक व्यक्ति बिसौली और महिला कुंदावली की है।
पहले कादरचौक क्षेत्र में सामने आया था मामला
कुछ महीने पहले कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह से प्रार्थना सभा करते लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। बाद में उनको बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
दंपती ने अपना लिया है ईसाई धर्म
हिरासत में लिया गया कासगंज का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ ईसाई धर्म अपना लिया है। उसकी गांव कुंदावली में रिश्तेदारी है। यह लोग लोग कई महीनों से गांव में आकर प्रार्थना कराते और ईसाई धर्म के बारे में लोगों को बताते थे। कासगंज के युवक और बिसौली के युवक ने अपना नाम भी बदल दिया है।
पानी से भरी कुंड़ में खड़ा करके कराया धर्म परिवर्तन
कासगंज के व्यक्ति ने प्रार्थना सभा से पहले पहले करीब 20 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया। रविवार को पानी से भरी कुंड में खड़ा करके शपथ दिलाई जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के लोगों ने सोशल मीडिया के हैंडल एक्स के माध्यम से भी इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की है।
कोट
- ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक घर में ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना सभा कर रहे हैं। वहां पर धर्म परिवर्तन की संभावना है। उसी शिकायत पर गांव पहुंचे तो अधिकांश लोग भाग गए। चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे जानकारी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - नरेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, इस्लामनगर