फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RBI not getting cash, ATM free

आरबीआई से नहीं मिल  रहा कैश, एटीएम खाली

Wed, 19 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Wed, 19 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
RBI not getting cash, ATM free
एटीएम - फोटो : concept photo
आरबीआई से नहीं मिल 
विज्ञापन

रहा कैश, एटीएम खाली
खाली लौट रहे लोग, एक हफ्ता दिक्कत रहने का अंदेशा

शहर में अधिकतर एटीएम में कैश नहीं है। आरबीआई से कैश न मिलने से पिछले कई दिनों से एटीएम खाली पड़े हुए हैं। बुधवार को स्थिति साफ करते हुए लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया से बैंकों में कैश नहीं आ पा रहा है, इसलिए यह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने संकेत दिया कि इस सप्ताह दिक्कत बना रहने का अंदेशा है।
सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम में पिछले सप्ताह से कैश न होने की समस्या बनी हुई है। एसबीआई, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा और अन्य निजी बैंकों के एटीएम खाली पड़े हुए हैं। हालांकि एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकल रहे थे, लेकिन यहां काफी भीड़ लग रही है। राष्ट्रीयकृत बैंको के एटीएम बंद होने और कैश न होने की वजह से लोगों को बड़ी असुविधा हो रही है। जिले में लगभग 50 एटीएम हैं। इसमें शहर के अधिकतर एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। बुधवार को भी यही स्थिति होने से लोग परेशान हुए। शहर के अधिकतर एटीएम बंद होने और कैश न होने के नाटिस बोर्ड लगे रहे।
विज्ञापन

-----
नेकपुुर डीएम रोड का एटीएम
बुधवार को यह एटीएम दोपहर पौने दो बजे बंद मिला। वहां से पैसे निकालने आए लोग मायूस लौट रहे थे। एटीएम बंद होने पर लोगों ने बताया कि पैसे निकालने के लिए रोज चक्कर लगाना पड़ता है लेकिन कैश नहीं निकाल पा रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
टंडन प्लाजा के पास बॉब का एटीएम      
दोपहर सवा दो बजे इस एटीएम का आधा शटर गिरा हुआ था। उस पर कैश न होने का नोटिस बोर्ड भी लगा है। लोग वहां से आकर लौट रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यह एटीएम बंद है।      
-------- 
जोगीपुरा में एसबीआई एटीएम
सायं लगभग पांच बजे यह एटीएम बंद था। एसबीआई की मुख्य शाखा होने की वजह से अधिकांश लोग वहीं जाते हैं, लेकिन उनको मायूस होकर लौटना पड़ता है। बुधवार को भी यहां आकर लोग कैश नहीं निकाल सके।
-------
जोगीपुरा एचडीएफसी एटीएम
बुधवार को दोपहर बाद इस एटीएम में भी कैश नहीं था। यहां आकर लोग एटीएम चेक करने के बाद खाली लौटने को विवश हुए। पिछले दिनों इस एटीएम में कैश बताया गया लेकिन अब इसमें भी कैश नहीं डाला जा रहा है।  ----

कोट...
बैंकों की ओर से रिजर्व बैंक आफ इंडिया से कैश सप्लाई न होने की बात कही जा रही है। अगले सप्ताह तक इस समस्या का समाधान हो जाएगा। जिले को लगभग पचास करोड़ रुपये रोजाना मिलने चाहिए। आरबीआई से थोड़ा ही कैश आ पा रहा है, वे बैंकों में बांट दिए जाते है। बचे हुए पैसे एटीएम में भर दिए जाते हैं लेकिन इन दिनों कैश न होने से समस्या है। 
-अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed