{"_id":"595109614f1c1b6b058b4ae5","slug":"rapidly-repaired-with-passenger-one-killed-five-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
बदायूं।
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दातागंज रोड पर गांव किसरुआ के पास हुआ हादसा
-घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो गंभीर
दातागंज रोड पर गांव किसरुआ के पास सवारियों से भरा टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सोमवार दोपहर एक टेंपो सवारियों को लेकर बदायूं से दातागंज की ओर चला। टेंपो सवारियों से खचा-खच भरा हुआ था। मूसाझाग थाने के गांव किसरुआ के पास चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा। इससे टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में हजरतपुर थाना क्षेत्र के गंव खितरी निवासी 50 वर्षीय रघुनाथ की मौके पर मौत हो गई। दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आस-पास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां 55 वर्षीय मोहन लाल और 40 वर्षीय शिवराज को भर्ती कर लिया गया। बाकी मामूली घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। चालक फिलहाल फरार है।
---------
बाइक फिसलने से तीन लोग घायल
बदायूं। तेज रफ्तार बाइक फिसलने से तीन युवक घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उझानी मुजरिया रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक विमला हरिभगवान इंटर कॉलेज के सामने फिसल गई। हादसे में मुशाहिद, साबिर और अकरम घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अकरम की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों युवक मुजरिया में किसी से ईद मिलने जा रहे थे।