फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bihar Police raids gun house in Badaun

यूपी: बदायूं गनहाउस पर बिहार पुलिस ने मारा छापा, अभिलेख खंगाले; कारतूस तस्करी के मामले में कार्रवाई

Tue, 03 Nov 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

बिहार पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बदायूं गनहाउस पर छापा मारा। यह कार्रवाई अवैध कारतूसों की तस्करी से जुड़े एक मामले में की गई। पुलिस टीमों ने गनहाउस के साथ उससे जुड़े गोदाम, घर और दुकान में भी जांच की। 

विज्ञापन
Bihar Police raids gun house in Badaun
पुलिस ने बदायूं गन हाउस पर मारा छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित बदायूं गनहाउस पर मंगलवार को बिहार पुलिस और स्थानीय पुलिस ने छापा मारा। पुलिस टीम ने गनहाउस के साथ उससे जुड़े गोदाम, घर और दुकान पर भी पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध कारतूसों की तस्करी से जुड़े एक प्रकरण में की गई। पुलिस ने काफी देर तक रिकॉर्ड खंगाले और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार में सामने आए अवैध कारतूसों की तस्करी के मामले के तार बदायूं से जुड़ने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बिहार पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रोडवेज स्थित बदायूं गनहाउस पहुंची। इसके बाद गनहाउस से जुड़े गोदाम, घर और दुकान पर भी जांच की गई। टीमें सुबह करीब 11 बजे बदायूं गन हाउस पर पहुंची थीं। टीम ने वहां उपलब्ध अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों को देखा। कार्रवाई के दौरान पुलिस की गतिविधियों से इलाके में चर्चा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में क्या सामने आया है, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने भी फिलहाल कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी देने से परहेज किया है। ऐसे में छापेमारी के पीछे की पूरी वजह और जांच के नतीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की तस्वीर साफ हो सकेगी। वही एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि अभी जांच चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed