{"_id":"6ae8ed76d872231d890fa03a","slug":"15-officials-will-scrutinize-the-records-of-ration-dealers-involved-in-fraud-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176866-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 15 अधिकारी खंगालेंगे घपला करने वाले कोटेदारों की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 15 अधिकारी खंगालेंगे घपला करने वाले कोटेदारों की कुंडली
विज्ञापन
बदायूं। उचित दर विक्रेताओं की ओर से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न वितरण में घपला किया गया है।शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम अवनीश राय ने 15 विकासखंडों के जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉकों की 5-5 राशन की दुकानों के भौतिक सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। ये अधिकारी कोटेदारों ने कहां-कितना राशन बांटा, इसकी जांच करेंगे।
जिला स्तरीय अधिकारी अपनी टीम के साथ चयनित विकास खंड की पांच ग्राम पंचायतों में कोटेदार की ओर से किए जा रहे राशन वितरण की जांच करेंगे। जांच के मुख्य बिंदुओं में नोडल अधिकारी की मौजूदगी में भौतिक सत्यापन, ई-पॉस मशीन से वितरण, 35 किलो अंत्योदय व 5 किलो प्रति यूनिट पात्र गृहस्थी वितरण, रसीद पर गेहूं-चावल का मूल्य शून्य अंकित होना, घटतौली और स्टॉक की स्थिति शामिल रहेगी।
डीएम ने सभी नामित अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच आख्या जिला पूर्ति कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये अधिकारी करेंगे जांच
जगत उप निदेशक कृषि
सालारपुर जिला कृषि अधिकारी
उझानी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
कादरचौक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
अंबियापुर उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र
बिसौली जिला पंचायत राज अधिकारी
आसफपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी
इस्लामनगर जिला प्रोबेशन अधिकारी
वजीरगंज जिला विद्यालय निरीक्षक
सहसवान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
दहगवां जिला क्रीड़ा अधिकारी
दातागंज जिला युवा कल्याण अधिकारी
समरेर सहायक आयुक्त सहकारिता
म्याऊं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
उसावां जिला गन्ना अधिकारी
शासन की ओर से मिले आदेश के अनुसार, जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। यह टीमें अपने चयनित विकास खंड की ग्राम पंचायतों में जाकर जांच करके रिपोर्ट देंगी। - सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी