{"_id":"6ae8ed6db93cbf85b40a59ab","slug":"fever-spreads-in-imaliya-nagla-three-children-die-within-7-days-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176859-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इमलिया नगला में फैला बुखार, 7 दिन में तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इमलिया नगला में फैला बुखार, 7 दिन में तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन
मृतका चंद्रवती का फाइल फोटो।
अलापुर (बदायूं)। नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह के इमलिया नगला में बुखार फैल गया है। सात दिन में बुखार की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई घरों में 24 लोग बुखार से तप रहे हैं। बच्चों की मौतें होने से मोहल्ले में दहशत और मातम का माहौल है। अनदेखी की वजह से वार्ड में गंदगी और जलभराव से लोग जूझ रहे हैं।
मोहल्ला इमलिया नगला निवासी आर्येंद्र शाक्य ने बताया कि दस दिन पहले चार वर्षीय बेटी याचना को बुखार आया था। बदायूं में इलाज कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। चाट टिक्की का ठेला लगाने वाले लालमन ने बताया कि आठ वर्षीय बेटे करन को कई दिन पहले बुखार आया था। यहां सुधार न होने पर बेटे को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए थे।
उमेश ने बताया कि उसके नौ माह के बेटे हृदेश की बुखार से मौत हुई है। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। इनमें किसी बच्चे को 10 तो किसी को 15 दिन से बुखार आ रहा था। वहीं, मोहल्ले के रामचंद्र (35) और रामवाला (30) का शहर में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ममता (28), रमेश चंद्र (55), जनवेद (28), सुरेश यादव (62) समेत 24 लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, वार्ड के सभासद विमलेश कुमारी ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए नगर पंचायत को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस वजह से वार्ड में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। 24 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसमें ज्यादातर बीमार बदायूं, बरेली के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय में कीचड़, 400 बालिकाओं के स्वास्थ्य पर खतरा
वार्ड छह के मोहल्ला इमलिया नगला के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय के परिसर में कुछ माह पहले जेसीबी से कई फुट गहरा गड्ढा खोदवाया गया। यहां पर 400 बालिकाएं पढ़ती हैं। नालियों का दूषित पानी इसी गड्ढे में जमा हो रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी यह गड्ढा खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसी गड्ढे में गिरकर एक घोड़े की मौत हो गई थी। बावजूद इसके गड्ढे को भरवाने या पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया गया है। मोहल्ले के रमेश, मोहन, राहुल ने बताया कि सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। गलियों और खाली स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगह नालियों का पानी जमा है। जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे बुखार समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
प्रशासक का रोस्टर के हिसाब से सफाई कराने का दावा
अलापुर नगर पंचायत में तैनात प्रशासक व एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने दावा किया कि वार्डों में रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई कराई जा रही है। वहीं ग्रामीणों में रवि और महेश ने बताया कि यहां पर सफाई नहीं कराई जा रही। सफाई के नाम पर केवल कागजों में खानापूरी की जाती है। आरोप है कि अधिकारियों ने आज तक वार्डों में जाकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया।
नौ अगस्त को बर्खास्त की जा चुकी हैं चेयरपर्सन
शासन की ओर से नौ अगस्त काे अलापुर नगर पंचायत की चेयरपर्सन हुमा बी को बर्खास्त कर दिया गया था। डीएम ने एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह को बतौर प्रशासक का चार्ज दे दिया। वहीं अलापुर में तैनात ईओ त्रिवेंद्र सिंह का भी एक माह पहले तबादला हो चुका है। तब से यहां पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।
इमलिया नगला में मंगलवार को टीम भेजी जाएगी। मौतों की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा वहां पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, ताकि बुखार पीड़ितों को दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
चंडीगढ़ में महिला की मौत, शव गांव लाकर किया अंतिम संस्कार
बिल्सी। गांव पिंडौल निवासी एक महिला की चंडीगढ़ में बुखार के चलते मौत हो गई। सोवरन सिंह ने बताया कि गांव निवासी चंद्रवती (29) पत्नी प्रेमराज मौर्य पति के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करती थीं। वहीं पर चंद्रवती को बुखार आया था। कई दिनों तक उपचार भी कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। रविवार रात बुखार के चलते उनकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। परिजनों ने कछला गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद