{"_id":"0abf0038e01c2bd33a545e97f24e6444","slug":"promotion-teachers-check-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन को आए शिक्षकों के जांचे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन को आए शिक्षकों के जांचे दस्तावेज
badaun
Updated Fri, 01 May 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी प्रमोशन को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रही काउंसिलिंग में शुक्रवार को पुरुषों को बुलाया गया। उनके दस्तावेज देखे गए। साथ ही जिन शिक्षकों ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है, उनके आगे रिमार्क कर अलग से चिह्नित भी किया गया।
विज्ञापन
शासन की ओर से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले शिक्षकों व शिक्षामित्रों की जानकारी मांगे जाने पर हड़कंप मचा है। लिहाजा शुक्रवार को हुई पुरुषों की काउंसिलिंग में दस्तावेज चेक करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखा गया। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय या फिर अन्य संस्कृत विश्वविद्यालय से जिन्होंने डिग्रियां हासिल की हैं उनके नाम के आगे टिप्पणी लिखी गई है। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। बताते हैं कि इनकी गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
295 पुरुष पहुंचे काउंसिलिंग कराने
बदायूं। शुक्रवार को हुई प्रमोशन प्रक्रिया के लिए काउंसिलिंग में 295 पुरुष पहुंचे। दो बजे तक का समय होने के बावजूद पुरुष शिक्षक शाम तक दस्तावेज चेक कराने के लिए आते रहे। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि प्राइमरी हेड के प्रमोशन को लेकर काउंसिलिंग करा दी गई है। इसमें 295 पुरुष शिक्षक आए थे। बता दें कि बृहस्पतिवार को 82 महिलाओं तथा दो विकलांग पुरुषों ने काउंसिलिंग कराते हुए विकल्प भरे थे। तीन दिन में अग्रिम प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन