फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three dengue patients die in two days in Jagat Pipri village.

Budaun News: जगत पिपरी गांव में दो दिन में तीन डेंगू मरीजों की मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three dengue patients die in two days in Jagat Pipri village.
कस्तूरी देवी का फाइल फोटो
बदायूं/बिसौली। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगत पिपरी में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। दो दिन के अंदर एक बच्चे समेत तीन लोगों की डेंगू से मौत हो गई। तीनों को प्राइवेट लैब की जांच में डेंगू पॉजिटिव बताया गया था। उनका इलाज प्राइवेट डॉक्टर से चल रहा था, जबकि गांव में दो अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया था, जिसमें पांच लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद भी विभाग ने इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

रुदायन सीएचसी के तहत आने वाले जगत पिपरी गांव में डेंगू से स्थिति खराब हो रही है। मंगलवार को गांव निवासी हारुन उर्फ नन्हें (50) और राय सिंह के 14 वर्षीय बेटे मोरपाल की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को कस्तूरी देवी (60) ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, तीनों की प्राइवेट लैब में डेंगू की जांच पॉजिटिव आई थी। इनका इलाज प्राइवेट डॉक्टर से चल रहा था। वहीं, कुछ दिन पहले गांव में बुखार व डेंगू फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो अक्तूबर को स्वास्थ्य शिविर लगाया था।
विज्ञापन

शिविर में जांच के दौरान पांच लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। बावजूद इसके गांव में स्वास्थ्य विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी और जांच का दायरा नहीं बढ़ाया गया। दो दिन में तीन डेंगू पॉजिटिव की मौत के बाद गांव में बुखार से पीड़ित अन्य लोगों की जांच और उपचार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू पॉजिटिव बच्चे की मौत
बदायूं। वजीरगंज के गांव सुरसेना निवासी वाजिद का पांच साल के बेटा सुब्हान को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वाजिद ने गांव में इलाज कराया। सुधार न होने पर वजीरगंज ले गए। वहां पर जांच कराई तो वह डेंगू पॉजिटिव आया। हालात में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे बरेली में निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। संवाद

तीन मरीज निकले डेंगू से संक्रमित
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने नैथू गांव में शिविर लगाकर जांच की। जांच के दौरान दो लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। टीम ने उनको दवाएं दीं। वहीं मीरापुर में भी डेंगू संक्रमित निकल रहे हैं। गांव की आशा बबिता ने बताया कि उनका देवर गुरुवचन की जांच कराई तो वह डेंगू पाॅजिटिव पाए गए। उनका इलाज सैदपुर सीएचसी पर चल रहा है। संवाद


नैथू गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कराई गई। जो भी संक्रमित मिले हैं, उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं। ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन दिया गया है। वहीं, जगत पिपरी में महिला की मौत डेंगू से नहीं हुई है, उसे अन्य बीमारियां भी थीं। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

कस्तूरी देवी का फाइल फोटो

कस्तूरी देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed