फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fever outbreak wreaks havoc in Naithu village; six dead-including a boy and two teenage girls-in 20 days.

Budaun News: नैथू गांव में बुखार से हाहाकार, 20 दिन में बालक व दो किशोरियों सहित छह की मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak wreaks havoc in Naithu village; six dead-including a boy and two teenage girls-in 20 days.
नेथु गांव में स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। ब्लॉक जगत के गांव नैथू में डेंगू और बुखार फैल रहा है। नैथू गांव में 20 दिन में डेंगू से बालक व दो किशोरियों सहित छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनसे दो दिन पहले गांव के सत्यपाल (36) की जान जा चुकी है। वह केवल सरकारी डॉक्टर की लिखी दवा ही ले रहे थे। बावजूद इसके उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ढंग से इलाज न किए जाने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए टीम को पुलिस बुलानी पड़ गई। ग्रामीणों ने गांव में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने की मांग करते हुए एसीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे नैथू गांव पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर नाराजगी जताई। गांव के शकील अहमद, राजकुमार चौहान, राजकुमार, खुशीराम, अशोक चौहान ने गांव में तत्काल अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गांव में बुखार का प्रकोप कम नहीं होता, तब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित रूप से गांव में रहकर मरीजों की जांच और उपचार करना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने साफ कहा कि केवल दवाएं बांटने से समस्या का समाधान नहीं होगा। गंभीर मरीजों की जांच, ड्रिप और जरूरत पड़ने पर तत्काल भर्ती करने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में एएनएम, जीएनएम, बीफार्मा, डीफार्मा किए हुए लोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें की मदद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों से नहीं सुधर रही हालत, ड्रिप और भर्ती करने की जरूरत
नीतेश कुमार, अरविंद्र चौहान का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं, लेकिन गंभीर मरीजों की हालत केवल गोलियां खाने से नहीं सुधर रही। कई मरीजों को ड्रिप चढ़ाने और अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार की जरूरत है। अगर गांव में ही स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो जाए तो मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी नहीं होगी।


शहर से लेकर बरेली व दिल्ली में लोग करा रहे इलाज
ब्लॉक जगत के गांव नैथू में बुखार से हर घर में एक-दो लोग बीमार हैं। हालत यह है कि गांव के काफी लोग जगत, म्याऊं के अलावा शहर से लेकर बरेली, दिल्ली तक अपना इलाज करा रहे हैं। सतेंद्र कुमार शाक्य ने बताया कि दो दिन पहले गांव निवासी सत्यपाल (36) की बुखार के बाद मौत हो गई थी। गांव मेें लगे शिविर में उन्हें दवाएं और ओआरएस दिया गया था। दवा खत्म होने के बाद में जगत सीएचसी गए। वहां डाॅक्टर ने चुनिंदा दवा लिखी और कहा, वह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने सरकारी डॉक्टरों और दवाइयाें पर भरोसा किया। धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होती गई। इससे पहले रामेश्वर के पुत्र सत्यवीर (12), मिलकशेर की पुत्री रोशनी (15), मैसर खां का पुत्र लकी (20), राजपाल की पत्नी राजवती (45) और अनुराधा शाक्य (17) की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed