फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NHM health workers begin indefinite strike health services affected in Budaun

बदायूं: एनएचएम के कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

Thu, 08 Oct 2026 02:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 02:31 PM IST
सार

बदायूं में एनएचएम के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा। 

विज्ञापन
NHM health workers begin indefinite strike health services affected in Budaun
एनएचएम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। एनएचएम के डॉक्टर और कर्मचारी जिला अस्पताल में भी तैनात हैं। इनके हड़ताल पर जाने से अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  हालांकि, कर्मचारियों ने आकस्मिक सेवाएं बहाल रखने की बात कही है।

विज्ञापन




एनएचएम के जिला अध्यक्ष केवी चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में विभिन्न इकाइयों और कार्यक्रमों में तैनात कार्मिक हड़ताल में शामिल हैं। इनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों के कर्मचारी भी शामिल हैं। एनयूएचएम के जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर विरोध जताया।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला अस्पताल में मरीजों को हुई परेशानी
एनएचएम के डॉक्टर और कर्मचारी जिला अस्पताल में भी तैनात हैं। बृहस्पतिवार को इनके हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी समेत अस्पताल की नियमित सेवाओं में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को इलाज और संबंधित सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ा। 

हालांकि, कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों को उपचार मिल सके। एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित गतिविधियों, फील्ड सर्वे, जांच, रिपोर्टिंग और अन्य विभागीय कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed